Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra News: Agroha Dham will be settled again with the help of the donors of Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agroha Dham will be settled again with the help of the donors of Agra…#agranews

192

आगरालीक्स…आगरा के दानवीरों के सहयोग से फिर बसेगा अग्रोहा धाम. पांच हजार वर्ष से अधिक पुराना है इतिहास, विदेशी आक्रमणकारियों ने किया था नष्ट….500 करोड़ की लागत से बनेगा वैश्य समाज की कुलदेवी मां लक्ष्मी का मंदिर

अग्रोहा धाम में आगरा के दानवीरों का रहेगा सहयोग
लगभग पांच हजार वर्ष से अधिक पुराने इतिहास को समेटे अग्रोहा धाम (हिसार) पुनः भारत के धर्म केन्द्र के रूप में स्थापित होने जा रहा है। जिसमें आगरा के दानवीरों का भी विशेष सहयोग रहेगा। लगभग 500 करोड़ की लागत से बनने जा रहे वैश्य समाज की कुलदेवी माता लक्ष्मी के मंदिर के लिए आगरा के घर-घर से सहयोग दिया जाएगा। लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के ब्रज प्रदेश कार्यकारिणी बैठक (जिसमें ब्रज प्रदेश के 15 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया) में यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने दी। साथ ही दो दिसम्बर 2022 को 18 कुंडीय यज्ञ में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।

500 करोड़ की लागत से बनेगा वैश्य समाज की कुलदेवी मां लक्ष्मी का मंदिर
श्री अग्रसेन फाउंडेशन द्वारा निर्मित कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी मंदिर, अग्रोहा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के वास्तुकार राम मंदिर बनाने वाले सीबी सोमपुरा है। भारतीय संस्कृति का केन्द्र यह मंदिर 108 फुट ऊंचा, 108 फुट चौड़ा व 108 फुट लम्बा होगा। जहां सभी मूर्तिया व सिंहासन चांदी के होंगे। 2021 में दीपावली पर जनजागरण के लिए देश भर के लिए 21 रथ अग्रोहा धाम से निकाले गए। बताया कि मंदिर का इतिहास पांच हजार वर्ष से अधिक पुराना है, जिसे विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा नष्ट कर दिया गया था। अब देश व आगरा वैश्य समाज के दानवीरों के सहयोग से दो वर्ष में यह भव्य, अलौकिक व दिव्य मंदिर पूर्ण होने जा रहे है। मुख्य वक्ता विनय अग्रवाल ने शहरवासियों से मंदिर में सहयोग के लिए ह्वान के साथ यूपीएससी टॉपर सक्षम व कांची को ज्ज्वल भवि,य के लिए सुभकामनाएं दीं। अतिथियों का स्वागत ब्रज प्रदेश चेयरमैन विनोद अग्रवाल, अध्यक्षता मुरारीप्रसाद अग्रवाल व संचालन रीनेश मित्तल ने किया। मंचासीन पूर्व विधायक महेश गोयल, जिलाध्यक्ष मुरारीलाल गोयल, संजय सिंघल, भगवानदास बंसल, कंचन लाल सर्राफ, सुमन गोयल, हेमलता अग्रवाल, संजय अग्रवाल थे।

महाराजा अग्रसेन के साथ हुआ सक्षम व कांची का अग्ररत्न सम्मान
आगरा। यूपीएससी आगरा टॉपर सक्षम गोयल (सबसे कम उम्र के आईएएस) व कांची सिंघल (कथक नृत्य में भी पारंगत) का उनके परिवार सहित शॉल पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर अग्ररत्न सम्मान से सम्मानित किया। सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए देश, समाज व शहर का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। सक्षम ने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों की खुशी और इच्छा को पहचानें। आईएएस की नौकरी अच्छी है, लेकिन और भी अच्छी नौकरियां हैं। सफलता के लिए अपने बच्चे की क्षमताओं और रुचि को समझना और पहचानना बेहद जरूरी है। वहीं कांची ने कहा कि असफलता से घबराएं नहीं। सपने बढ़े देखें, लड़की होने के कारण सपनों को एक दायरें में सीमित न रखें।

इनकी रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित बंसल, दीपक अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, केएम सिंघल, सुनील अग्रवाल, विभू सिंघल, शैलू अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, विकास गोयल, आशा अग्रवाल, निशा सिंघल, विनीता गोयल, शशि गोयल, रजनी अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, जीनेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Scorching sun in Agra; heat and humidity make life miserable…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में निकली चिलचिलाती धूप. गर्मी के साथ उमस ने भी किया...

आगरा

Agra News: Spread smiles among children through voluntary service at Agra’s Mufeed-e-Aam Montessori School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मुफीद ए आम मोंटेसरी स्कूल में सेवा कार्य कर बच्चों...

टॉप न्यूज़

Agra News: Theft worth lakhs after breaking the lock of a locked house in Agra’s North Railway Colony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों...

टॉप न्यूज़

Shocking : Woman comes back to life in Agra 17 hours after death…#agranews

आगरालीक्स…अजब गजब, आगरा में मौत के 17 घंटे बाद महिला हुई जिंदा....

error: Content is protected !!