Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Bookie Ankush Mangal revealed his secrets… know how 10th failed became the satta king…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Bookie Ankush Mangal revealed his secrets… know how 10th failed became the satta king…#agranews

252

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पकड़ा सट्टा किंग अंकुश मंगल. पूछताछ में हुए हैरान करने वाले खुलासे. आनलाइन सट्टे में दुबई तक से जुड़े हुए थे तार..जानिए कैसे 10वीं फेल अंकुश बन गया था सट्टा किंग…

थाना न्यू आगरा पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्जीय स्तर पर अपने साथियों सहित आईपीएल सट्टा कराने वाले मुख्य सटोरिये अंकुश मंगल को काफी प्रयासों के उपरान्त गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 01 आईफोन बरामद किया है. पुलिस पूछताछ में सट्टा किंग बने अंकुश मंगल ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. यही नहीं उसकी सट्टेबाजी के तार दुबई तक से जुड़े हुए थे.

ऐसे पकड़ा गया सट्टा किंग
चार जून को थाना पुलिस टीम ने जनपद आगरा व दिल्ली सहित अन्य राज्यों में अपने साथियों के साथ बड़े स्तर पर आईपीएल मैच सट्टा कराने वाला अभियुक्त अंकुश अग्रवाल उर्फ अंकुश मंगल को फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त के कब्जे से एक आईफोन बरामद हुआ. पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अंकुश ने बताया कि वह कक्षा 10 में फेल हो गया था और इसके बाद अपने कस्बे के झाला भाई के साथ वर्ष 2007 में आगरा आया था ओर करकुंज चौराहा बोदला पर किराये के मकान में रहने लगे थे. इस दौरान हमने सट्टा का काम शुरू किया था और अब तक कर रहा हूँ. वर्ष 2014 से मैंने आईपीएल का सट्टा लगाना शुरू कर दिया था. वर्ष 2010 में मेरी शादी हो गयी. वर्ष 2017 तक मैने आगरा में रहकर सट्टे का काम किया, उसके बाद काम बढ़ता गया एवं नेटवर्क भी मेरा बढ़ता गया.

दिल्ली में बड़े पैमाने पर किया काम
अंकुश वर्ष 2017 में दिल्ली चला गया और वहां बडे पैमाने पर सट्टे का काम करने लगा. आगरा में काम की देखरेख व पैसा वसूली के लिये मैने अपने भाई कपिल अग्रवाल का साला अमित अग्रवाल को लगा रखा था और वह मुझे हिसाब देता था. मैं यह काम दुबई से संचालित बेबसाइट http://www.diamondexch.com/ से अपने नाम से सुपर मास्टर आईडी 05 लाख एवं 10 लाख रूपये में 15 परसेन्ट के कमीशन पर खरीदता था जिसको आगे अपने साथियों को 10 हजार से लेकर 01 लाख रूपये तक में बेच देता था जिनकी आई.डी सुपर मास्टर आईडी से डिस्ट्रीव्यूट होकर उनके साथियो के नामों के अनुसार ( जैसे अमित अग्रवाल की आईडी (AG.AGRA) होती थी, इसी प्रकार और साथियोे की आई.डी बनाकर बेचता था। साथियों की आईडी के बारे में सुपर मास्टर आईडी को आपरेट कर, मुझे मालूम होता था कि कौन साथी सेशन (हर बाल पर बने रन, विकेट, चौकों छक्कों का हिसाब) पर लगे पैसे जीत रहा है और कितना फायदा हो रहा है, जिसका हिसाब किताब सोमवार से सोमवार होता था.

हिसाब किताब का लेखा-जोख बडा होने के कारण मैं एक साफ्टवेयर जिसका नाम back and lay सुरक्षित रखता था. वर्तमान में हम फरीदाबाद व दिल्ली में सट्टे का काम कर रहे थे जिसमें मेरे साथ लवली गोयल एवं तरूण चोटवानी एवं मनीष कटारिया हैं. इन लोगों के साथ वर्तमान में सट्टे का काम कर रहा था. आगरा में विक्की, विक्की अग्रवाल, आशीष गोयल उर्फ जॉली, बबलू, योगेश दवाई एवं मिथुन मेरे साथ मेरी टीम में हैं. सट्टे के काम से मैंने काफी पैसा कमाया व परिवारीजनों के नाम से सम्पत्ति बनायी. मेरा एक प्लाट जो मेरे व मेरे दोस्त राजेश चैहान के नाम पर खेरिया मोड़ मुल्ला की प्याऊ के पास एवं पत्नी के नाम एत्मादपुर व यमुनोत्री कॉलोनी कमला नगर में प्लाट खरीदे थे. मेरे पास सेल्टोस गाडी और अपने भाई कपिल अग्रवाल को भी स्विफ्ट गाडी व एक प्लाट 200 वर्ग गज का मैंने ही पैसे लगाकर खरीदवाया था. अनु एन्कलेव में मेरी मां के नाम तथा मेरे साथी आशीष उर्फ आशू सिंघल की माँ के नाम से 150 वर्ग गज की कोठी है जो हम लोगों ने सट्टे के पैसे से ही बनाई है. मेरे विरूद्ध कमला नगर पर अपराध संख्या 205/21 धारा 3/4 जुआ अधि0 पंजीकृत है, जिसमें वारंट हो गए थे एएवं एवं जिसमें मैंने 25.05.22 को न्यायालय में बाहर से ही जमानत करा ली थी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-

  1. अंकुश अग्रवाल उर्फ अंकुश मंगल पुत्र अनिल अग्रवाल निवासी 26 बृजधाम कॉलोनी फेस 1 कर्मयोगी एन्कलेव थाना कमला नगर जिला हाल पता पुरी आनन्द विलास सैक्टर 81 टावर 8,13बी फरीदाबाद हरियाणा.

वांछत अभियुक्तगण का विवरण-

  1. राजू उर्फ राजेन्द्र मंगल पुत्र रविन्द्र कुमार अग्रवाल निवासी अग्रवन धर्मशाला के पास थाना जगनेर जनपद आगरा।
  2. सौरभ अग्रवाल पुत्र प्रदीप अग्रवाल निवासी सुभाष नगर थाना कमलानगर जनपद आगरा।
  3. तरुण खन्ना पुत्र महेश खन्ना निवासी आर सिल्वर स्टेट थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
  4. अंशुल अग्रवाल पुत्र कुशन चन्द्र अग्रवाल निवासी सीताराम काला ेनी थाना कमला नगर जनपद आगरा।
  5. संजय कुमार पुत्र मुकन्दी लाल निवासी मय ूर अपार्टमेन्ट थाना छत्ता जनपद आगरा।
  6. आशीष उर्फ आशू सिंघल पुत्र स्व0 सुर ेश चन्द्र निवासी दयालबाग कर्मयोगी एन्कलेव थाना कमला नगर जनपद आगरा
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!