आगरालीक्स ….आगरा में घर पहुची डॉक्टर की पत्नी के होश उड़ गए, डॉक्टर पति किसी अन्य महिला के साथ था। डॉक्टर पति और पत्नी के बीच मारपीट हुई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #agranews# #wifecaughtdoctorhusband##otherwoman#

आगरा के कालिंदी विहार में रहने वाले डॉक्टर एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। उनकी शादी सिद्धार्थ नगर की रहने वाली युवती से हुई। डॉक्टर के दो बच्चे हैं, डॉक्टर ने पत्नी को मायके भेज दिया। पत्नी जब भी डॉक्टर पति को फोन करती तो वे उठाते नहीं थे। इससे शक हुआ।
रात में घर पहुंच गई पत्नी, डॉक्टर के उड़े होश
रविवार रात को डॉक्टर की पत्नी बिना बताए ही कालिंदी विहार स्थित घर पर पहुंच गई। घर का दरवाजा खोलते ही डॉक्टर के होश उड़ गए। दरवाजे पर उनकी पत्नी थी और घर के अंदर एक और महिला थी। डॉक्टर की पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया, मारपीट होने लगी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
जमकर हुई मारपीट
डॉक्टर की पत्नी का आरोप है कि उनके डॉक्टर पति ने महिला के साथ मिलकर पीटा, जिससे वह घायल हो गई। जबकि डॉक्टर का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे पीटा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।