आगरालीक्स…आगरा में घर के अंदर मिला महिला का शव. हत्या का आरोप. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार….
आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में मंगलवार रात को एक महिला का शव घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला. उसके आसपास मलमूत्र थी पड़ा हुआ था. महिला के बेटे ने अपने चाचा और ताऊ के परिजनों पर पीट—पीटकर हत्या का आरोप लगाया है. शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी.

ये है मामला
मामला कमला नगर के राजवाड़ा का है. मंगलवार की रात को यहां रहने वाली मीना देवी का शव उनके कमरे में पड़ा मिला. इसकी जानकारी तब हुई जब मीना देवी के पति ओमप्रकाश घर पहुंचे. शव के पास मलमूत्र पड़ा था. इस मामले में मृतका के बेटे ने चाचा—ताऊ के परिजनों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. उसका आरोप है कि दिन में चाची और ताई से झगड़ा हुआ था और इन्हीं लोगों ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी. महिला की मौत् की जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके परपहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.