आगरालीक्स…अब क्रेडिट कार्ड से भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट. सबसे पहले इस कार्ड से होगी शुरुआत. डिजिटल पेमेंट बढ़ाने के लिए आरबीआई ने लिया निर्णय…
भारतीय रिजर्व बैंक ने आनलाइन पेमेंट और ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई का इसतेमाल करने वाले करोड़ों को लोगों के लिए जल्द नई सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है. अब यूपीआई के जरिए सिर्फ सेविंग अकाउंट या करेंट अकाउंट से ही नहीं बल्कि क्रेडिटट कार्ड से भी पेमेंट करना संभव हो सकेगा. आरबीआई जल्द ही इस सुविधा को शुरू करने जा रहा है.

बुधवार को मौद्रिक नीति समिति की जून बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रिजर्व बैंक ने डिजिटल लेन—देन को बढ़ावा देने के लिए क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट की सुविधा देने का निर्णय लिया है.उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत रूपे क्रेडिट कार्ड से की जाएगी. बाद में मास्टरकार्ड व वीजा समेत अन्य गेटवे पर बेस्ट क्रेडिट कार्ड के लिए भी यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी. इससे उन लोगों को सबसे ज्यादा आसानी होगी जो कोई जरूरत पड़ जाने पर क्रेडिट कार्ड से कैश निकालते हैं या उससे पैसे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करते हैं. इन दोनों ही स्थितियों में लोगों को अतिरिक्त शुल्क व टैक्स देना पड़ सकता है. हालांकि शुल्क कितना होगा इसकी स्थिति अभी साफ नहीं है.
बिना स्वाइप किए पेमेंट होगा संभव
रिजर्व बैंक की इस सुविधा से क्रेडिट कार्ड को बिना स्वाइप किए ही पेमेंट करना संभव हो सकेगा. इसके लिए क्रेडिट कार्ड को पहले यूपीआई से लिंक करना होगा. उसके बाद सीधे क्यूआर कोड को स्कैन कर पेमेंट किया जा सकेगा. पेमेंट करते समय आपको आप्शन भी मिलेगा कि आप किस क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पमेंट करना चाहते हैं. जैसे ही आप यूपीलआई ऐस से पेमेंट शुरू करेंगे, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा. ओटीपी सबमिट करते ही पेमेंट पूरा हो जाएगा.