आगरालीक्स…आगरा में मासूम की मौत में जिम्मेदार एक आरोपी अरेस्ट. 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर हुई थी छह साल के बच्चे की मौत. दो विभाग के दो हैं आरोपी. जानिए किसने क्या कहा…
आगरा के तोता का ताल में खुदे पड़े 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर हुई छह साल के बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है. आरोपी बीएसएनएल के लिए काम करने वाली प्रवर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का ठेकेदार है. इसका नाम प्रत्युष शर्मा है. पुलिस की जांच में इसका नाम सामने आया था. इसके अलावा जल निगम के लिए काम करने वाली मनीषा कंस्ट्रक्शन के सुपरवाइजर देवेश पचौरी का भी नाम है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के भी प्रयास कर रही है. जांच में बीएसएनएल और जल निगम के लिए काम करने वाले कई कर्मचारियों और अधिकारियों पर शिकंसा कसा जा सकता है.

सीओ लोहामंडी ने बताया कि छह जून को तोता का ताल पर कब्रिस्तान के सामने खुदे पड़े 15 फीट गहरे गड्ढे में छह साल के जीशान की मौत हो गई थी. इस मामले में मृतक जीशान के पिता रियाजुद्दीन ने मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस की जांच में सामने आया कि गड्ढा जल निगम ने बीएसएनएल की केबिल कटने पर खुदवाया था. जांच की गई तो इसमें काम कराने वाली संस्था की घोर लापरवाही सामने आई. पुलिस ने बीएसएनएल के लिए काम करने वाली प्रवर इलेक्ट्रॉनिक्स के ठैकेदार प्रत्यूष शर्मा निवासी बीएस कॉम्पलेक्स सेक्टर चार आवास विकास कॉलोनी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. इस में जल निगम के लिए काम करने वाली संस्था मनीषा कंस्ट्रक्शन के सुपरवाइजर की भी लापरवाही पाई गई है.
बताया जाता है कि कार्य पूरा नहीं होने पर गड्ढे के चारों ओर कोई बैरीकेटिंग नहीं की गई थी. आसपास के लोगों द्वारा कई बार कहने पर भभी गड्ढा नहीं भरवाया गया जिससे वहां फिसल हो गई थी. वहीं मंगलवार रात को इस गडढे को भरवा दिया गया है. हालांकि लोगों का कहना है कि आनन—फानन में इस गड्ढे की लीकेज को ठीक किए बिना इसे भर दिया गया है जबकि बुधवार से फिर से लीकेज शुरू हो गई.