आगरालीक्स…आम जनता के लिए पार्किंग उपलब्ध कराए प्रशासन. अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड को तत्काल बंद करने के आदेश…सीएम योगी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने आम जनता को पार्किंग उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा. कहा कि यह स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि आमजनता को पार्किंग की स्थायी जगह उपलब्ध कराए. अब तक इस सम्बंध में हुए कार्य की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए. इसके अलावा प्रदेश के किसी भी जनपद में अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड संचालित नहीं होंगे. जहां कहीं भी ऐसी गतिविधियां संचालित हो रही हों, उन्हें तत्काल बंद कराया जाए.

जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए करें प्रोत्साहित
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजस्व संग्रह को बढ़ाने और व्यवसायी बंधुओं को सुविधा के लिए तकनीक का भी उपयोग किया जाना चाहिए. समेकित प्रयासों से प्रदेश में GST संग्रह में सतत बढ़ोतरी हो रही है। इसे और बेहतर करने की जरूरत है. अधिकाधिक व्यवसायी GST में अपना पंजीयन कराएं, इसके लिए व्यवसायियों को प्रोत्साहित किया जाए. इसके अलावा उन्होंनें सभी जनपदों के विकास प्राधिकरणों को भी दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरणों की कार्यशैली में व्यापक सुधार अपेक्षित है. सभी विकास प्राधिकरण अपनी वर्तमान और भावी कार्ययोजना तैयार करें. अतिशीघ्र मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी. जनता की समस्याओं के निदान के अच्छे माध्यम बनकर उभरे हैं। इसके प्रकरण लंबित न रहें. इनकी हर कार्यालय में सतत समीक्षा होनी चाहिए. निस्तारित प्रकरणों की शासन स्तर से रैंडम जांच कराई जाए.