आगरालीक्स…आगरा में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के सातवें दिन 1024 अर्घ्य समर्पित किए…श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बेलनगंज में विश्व शान्ति महायज्ञ
शनिवार को श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बेलनगंज में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ चल रहा है जिसके सातवें दिन सुबह सात बजे बजे से श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा नित्य नियम पूजन वं विधान प्रारंभ हुआ. इसके बाद पंडित सौरभ जैन शास्त्री के निर्देशन में सभी इंद्र-इंद्रणिया ने संगीतमय की धुन पर 1024 अर्घ्य समर्पित किए गए. विधानचार्य सौरभ जैन ने बताते हुए कहा कि रात्रि में भोजन न करने के फायदों को बताया. मनुष्य अंकगणित जड़ दवयों का भक्षण करता है, जिसका कारण केवल क्षुधा रोग है. जैन दर्शन में क्षुधा का रोग बताया और उसके उपाय कैसे कर सकता है. इसके संबंध में भी बताया. मनुष्य को भोजन कब और कैसे करना चाहिए. इस तथ्य को प्रकाशित करते हुए उन्होंने रात्रि भोजन के त्याग के जैन दर्शन तो वैज्ञानिक धर्म बताया.
श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान संगीतमय के साथ संपन्न किया गया. शाम:6:30 बजे संगीतमय श्रीजी मंगल आरती हुई. मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि कल श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के आठवें दिन बेलनगंज जैन मंदिर में सुबह 6:30 बजे से विश्व शांति महायज्ञ होगा. इसके बाद प्रातः 8:00 बजे से भव्य रथयात्रा बेलनगंज जैन मंदिर से निकाली जाएगी. इस अवसर पर मनोज गोधा,पवन जैन,चंद्रमान जैन,अंकित जैन, प्रशांत जैन,केके जैन अनिल जैन,हिमांशु जैन,अनुभव जैन,मोहित जैन,वंदना जैन,अनु जैन,सरिता जैन,शालू जैन,शिल्पी जैन,नीलम जैन,समस्त सकल दिगंबर जैन समाज बेलनगंज बड़ी संख्या में मौजूद रहे.