आगरालीक्स…आगरा मे माहौल बिगाड़ने का प्रयास. सोशल मीडिया पर वायरल किया इकट्ठा होने और प्रदर्शन करने का मैसेज…एक्शन में पुलिस—सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज. ड्रोन से की गई छतों की चेकिंग…वीडियो में देखें— क्या कहा एसएसपी ने
आगरा में पुलिस की सक्रियता और लोगों की जागरूकता से बड़ा माहौल बिगाड़ने का प्रयास टल गया. एसएसपी के अनुसार कुछ व्यक्तियों द्वारा रविवार दोपहर को एक धार्मिक स्थल में गोष्ठी की गई और लोगों को इकट्ठा करने की सूचना दी गई. उन लोगों को समझाया गया लेकिन शाम को व्हाट्सअप पर मैसेजस वायरल किया गया जिसमें इकट्ठा होने और भड़काऊ भाषण दिए गए. इस संबंध में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. एसएसपी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शांति बनाए रखें माहौल बिगाड़ने का प्रयास न करें. जो लोग माहौल् बिगाड़ने की कोशिश करेंगे उनके खिलाफ पुलिस अपने अंदाज में निपटेगी.
जानकारी के अनुसार थाना सदर के नैनाना जाट में समुदाय विशेष के द्वारा रविवार को सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किया गया. जिसमें सोमवार सुबह 8 बजे नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन की बात कही गई. इसके अलावा छतों पर पत्थर इकट्ठा करने की लोगों को दी गई. पुलिस ने रात में ही गांव पहुंचकर जांच शुरू की और समुदाय विशेष के लोगों को समझा बुझाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा. इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा भी दर्ज किया है. इधर सोमवार सुबह पुलिस द्वारा पूरे गांव को छावनी बना दिया गया और ड्रोन के जरिए छतों पर इकट्ठै पत्थर हटाने शुरू कर दिए.