Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Record Sale of Ice cream in Agra, per day sales crosses Rs. 30 Lakh…
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Record Sale of Ice cream in Agra, per day sales crosses Rs. 30 Lakh…

135

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में आइसक्रीम की बिक्री का रिकॉर्ड टूटा. कई फ्लेवर शॉर्ट. शुगर फ्री आईसक्रीम के लिए शहर का चक्कर लगा रहे लोग…अनुमान लगाइए कितनी की बिक रही हर रोज आइसक्रीम….खबर में देखें पूरी डिटेल

आइसक्रीम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. बच्चें हो या​ फिर बड़े, हर किसी की फेवरेट में आइसक्रीम जरूर शामिल है. यही कारण है आइसक्रीम का मार्केट शहर में तेजी से बढ़ रहा है. स्वीट डिश के रूप् में भी अपनाई जाने वाली आइसक्रीम अब गर्मी में ही नहीं बल्कि हर मौसम में पसंद की जा रही है. आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान लगातार 44 से 45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. ऐसे में आगरा में आइसक्रीम की बंपर डिमांड बनी हुई है. पिछले दो सालों की अपेक्षा करीब चार गुना सेल इस सीजन में बढ़ी है. इस सीजन में शहर के सभी आइसक्रीम पार्लर्स में रोजाना का कारोबार लाखों में हो रहा है.

सॉफ्ट ड्रिंक से दो गुना अधिक डिमांड
आगरा में इस सीजन में आइसक्रीम की बिक्री का रिकॉर्ड टूट गया है. हाल ये है कि आगरा में सॉफ्ट ड्रिंक की डिमांड से भी आइसक्रीम की डिमांड डबल है. हर घर में बच्चों से लेकर बड़ों के बीच में आइसक्रीम इस समय सबसे फेवरेट बनी हुई है. डिनर के साथ आइसक्रीम सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है.

आगरा में बढ़ी आइसक्रीम पार्लर्स की संख्या
आगरा में इससे पहले कुछ ही आइसक्रीम के बड़े पार्लर्स थे लेकिन अब इसकी पहुंच गली—मोहल्लों तक में हो गई है और कई छोटे—बड़े आईसक्रीम पार्लर्स आगरा में खुल गए हैं. इसकी वजह ये भी है कि आइसक्रीम आम इंसान तक की पहुंंच में भी है. पांच रुपये में भी एक छोटी आइसक्रीम आसानी से अवेलेबल है.

एक दिन में 30 लाख की आइसक्रीम की बिक्री
आगरा में आइसक्रीम विक्रेताओं की मानें तो सभी ब्रांड्स को मिलाकर आगरा में एक दिन में 30 लाख रुपये तक की आइसक्रीम बिक रही है. इस सीजन में इसकी डिमांड दोगुनी से भी अधिक बढ़ी है.यही कारण है कि कई फ्लेवर्स की शॉर्टेज भी हो गई है. शुगरफ्री आइसक्रीम की कमी अधिक है और इसके लिए लोग एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक चक्कर लगा रहे हैं.

आगरा में 100 से ज्यादा वैरायटी
आगरा में आइसक्रीम की 100 से ज्यादा वैरायटी इस समय आगरा में मिल रही है. कई आफर्स भी दिए जा रहे हैं. फैमिली पैक आइसक्रीम पर एक के साथ एक फ्री वाला आफर भी है. इनमें कई फ्लेवर शामिल हैं जिनमें खासकर स्ट्रॉबरी, वनीला, चॉको मेनिया, टूटी फ्रूटी, काजू कि​शमिश, फ्रेश मैंगो, अमेरिकन नट्स, केसर पिस्ता, बटर स्कॉच, ब्लेक करंट शामिल हैं. चॉको ब्राउनी से लेकर पिंक वेलवेट की ढेरों वैरायही आइसक्रीम पार्लर्स में आ रही हैं. इसके अलावा बादाम कुल्फी, मैंगो कुल्फी, ठंडाई आइसक्रीम, चोको ब्राउनी, बटर क्रंची, काफी बार, ​राजभोग आइसक्रीम, पान कुल्फी आइसक्रीम भी डिमांड में हैं.

आगरा में इस सीजन में आइसक्रीम की डिमांड दोगुनी से अधिक बढ़ी है. एक दिन में करीब 30 लाख रुपये तक की आइसक्रीम की खतत हो रही है. शाम को अधिक ग्राहकी हो रही है.
आशीष शर्मा, आइसक्रीम विक्रेता

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!