आगरालीक्स ….आगरा में मौसम का मिजाज गर्म हो गया है, तेज धूप निकलने के साथ उमस बढ़ गई है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में बुधवार को सुबह से ही गर्मी है, सात बजे के बाद तेज धूप निकल आई है और तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप और तेज हो जाएगी और गर्म हवा चलेगी। लेकिन दोपहर के तापमान में गिरावट आएगी, दोपहर का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।

27 जून तक गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गर्मी से 27 जून तक राहत नहीं मिलेगी, अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का अनुमान
22-Jun 26.0 37.0 Mainly Clear sky
23-Jun 28.0 38.0 Mainly Clear sky
24-Jun 27.0 40.0 Mainly Clear sky
25-Jun 27.0 41.0 Mainly Clear sky
26-Jun 28.0 42.0 Mainly Clear sky