आगरालीक्स…आगरा के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धवन बने NAILS (नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ इंटरलॉकिंग सर्जन्स) के अध्यक्ष…
शहर के प्रख्यात एवं वरिष्ठ हड्डी रोग, ट्रॉमा एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. संजय धवन को सर्व सम्मति से NAILS (नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ इंटरलॉकिंग सर्जन्स) के अध्यक्ष का पदभार विगत दिवस गोवा में आयोजित वार्षिक सम्मलेन में दिया गया। पूर्व में डॉ धवन इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की उत्तर प्रदेश इकाई, (यू पी ओ ए) के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं.

वर्तमान में डॉ धवन इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सेंट्रल जोन इकाई की अनुसंधान पत्रिका जर्नल ऑफ़ आर्थोपेडिक्स, ट्रॉमाटोलोजी एंड रिहैबिलिटेशन के मुख्य सम्पादक पद पर आसीन हैं एवं पूर्व में इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की उत्तर प्रदेश इकाई की अनुसन्धान पत्रिका (जर्नल ऑफ़ बोन एंड जॉइंट डिज़ीज़ेस) के प्रधान संपादक भी रह चुके हैं. डॉ. धवन इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन में सेंट्रल जोन की छह संयुक्त राज्यों के संघ की इकाई का उपाध्यक्ष पद भी सुशोभित कर चुके हैं. डॉ धवन 2018 से 2020 तक इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन में संयुक्त राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं. वर्तमान में राष्ट्रीय संघ, इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की ट्रामा सोसाइटी के चेयरमैन पद पर आसीन हैं. NAILS का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नतापूर्वक अपनी योजनाओं के बारे में बताया जिसमे NAILS को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने एवं नए आयामों को जोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक नयी पहचान दिलांने का संकल्प भी प्रकट किया.