आगरालीक्स… आगरा में उमस भरी चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल, कल से प्री मानसून की झमाझम बारिश। जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान।
आगरा में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे। लोग पसीने में नहाते रहे, उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया, कूलर और पंखे से राहत नहीं मिली।
अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा
सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31 डिग्री रहा।
आज से बारिश का अनुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ प्री मानसून की झमाझम बारिश होगी। मौसम विभगा का पूर्वानुमान है कि एक जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी, इससे तापमान में गिरावट आएगी। दो और तीन जुलाई को बादल छाए रहेंगे।