Saturday , 19 April 2025
Home आगरा 5 years of GST in Agra, GST collection increases year by year #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

5 years of GST in Agra, GST collection increases year by year #agra

आगरालीक्स ….आगरा में जीएसटी लागू हुए पांच साल पूरे हो गए हैं। जानें आगरा के कारोबारी कितना जीएसटी कर रहे जमा, पांच साल में जीएसटी में 900 करोड़ रुपये का हुआ इजाफा।
एक जुलाई 2017 को जीएसटी लागू हुआ था, जीएसटी में कई तरह के प्रावधान के साथ ही आगरा का मार्बल पच्चीकारी, हस्तशिल्प जीएसटी से पहले करमुक्त था लेकिन जीएसटी लागू होने पर 12 प्रतिशत टैक्स लग गया। इसके साथ ही लेदर फुटवियर पर भी टैक्स लगा। पांच साल से आगरा में जीएसटी का संग्रह लगातार बढ़ रहा है।


2017- 18 में 888 करोड़ रुपये से बढ़कर 2021- 22 में 1798 करोड़ पहुंचा
जीएसटी लागू होने पर 2017 18 में 888.78 करोड़ रुपये टैक्स जमा हुआ था, इसके अगले साल 2018 19 में जीएसटी संग्रह बढ़कर 1481 करोड़ पहुंच गया। कोरोना काल में जीएसटी में गिरावट आई लेकिन 2021 22 में 1798.12 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है। इस तरह पांच साल में जीएसटी संग्रह 900 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया है।
इस तरह बढ़ा जीएसटी संग्रह
2017- 18- 888.78 करोड़
2018- 19 -1481.5 करोड़
2019 -20- 1674.88 करोड़
2020- 21 -1354.37 करोड़
2021- 22- 1798.12 करोड़

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Video: Ruckus in hospital in Agra #Agra

आगरालीक्स…Agra News : वीडियो देखें, आगरा में हॉस्पिटल में लाठी डंडे लेकर...

बिगलीक्स

Mathura News : Two sisters died in road accident on Flyover#Mathura

मथुरालीक्स …Mathura News : आगरा दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा, कार सवार...

बिगलीक्स

Agra News Live : Former CM Akhilesh Yadav meet SP MP Ramjilal Suman today after Ranga Sanga row#Agra

आगरालीक्स…Agra News : राणा सांगा पर चल रहे संग्राम के बीच आगरा...

बिगलीक्स

Agra News : Rs 24 Lakh proposal for sleep room in SNMC Agra#Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में स्लीप रूम बनेगा,...

error: Content is protected !!