Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: A father reached the SSP office with the body of a newborn son…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: A father reached the SSP office with the body of a newborn son…#agranews

128

आगरालीक्स…आगरा में अपने नवजात बेटे का शव गोद में लेकर एक पिता एसएसपी आफिस पहुंचा…मांग रहा न्याय…जानिए क्या है मामला

आगरा में शनिवार को एसएसपी आफिस में एक युवक अपने नवजात बेटे का शव लेकर एसएसपी के पास पहुंचा. गोद में नवजात का शव देखकर वहां मौजूद लोग भी चौंक गए. पीड़ित युवक का कहना है कि कुछ दिन पहले रिश्तेदारों ने उसकी गर्भवती पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट की थी जिसके कारण उसके बेटे की जन्म होते ही मौत हो गई. इन आरोपों पर एसएसपी ने सीओ फतेहाबाद को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

मामला निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ का है. यहां का रहने वाला 23 वर्षीय धनीराम शनिवार को अपनी गोद में अपने नवजात बेटे का शव लेकर एसएसपी आफिस पहुंचा. धनीराम ने आरोप लगाचया कि 20 जूनको गांव के ही रहने वाले उसके रिश्तेदारों के साथ उसका झगड़ा हो गया था. इस पर रिश्तेदारों ने उसके व उसकी गर्भवती पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट की थी. पत्नी छह माह की गर्भवती थी लेकिन मारपीट के कारण उसकी तबियत बुरी तरह से खराब हो गई और उसे लेडी लॉयल अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुक्रवार रात को धनीराम की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया लेकिन समय से पहले डिलीवरी होने पर बच्चे की जन्म के बाद ही मौत हो गई. धनीराम ने इसके लिए मारपीट करने वाले रिश्तेदारों को जिम्मेदार ठहराया है. एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस मामले में सीओ ​फतेहाबाद को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!