आगरालीक्स…आगरा में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर किया गया जागरूक. प्लास्टिक पर्यावरण के लिए कैंसर. आप्टा के शिक्षकों ने की विचार गोष्ठी
500 से अधिक शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के माध्यम से चलाएंगे जागरूक अभियान
केंद्र सरकार की निर्देश पर सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन कैरी बैग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है ऐसे में पॉलिथीन व प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन की विचार गोष्ठी मदिया कटरा स्थित आईएमएस लर्निंग रिसोर्सेस हुई। जिसमें एसोसिएशन के सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया और अपने विचार रखें।

मुख्य प्रवक्ता के रूप में एसोसिएशन के संस्थापक व भाजपा महानगर शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सुनील उपाध्याय ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए कैंसर। सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन कैरी बैग पर प्रतिबंध सरकार का एक सराहनीय कदम है। एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाली 500 से अधिक शिक्षण संस्थान युवा विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में जागरूक अभियान चलाएंगे
आप्टा अध्यक्ष डॉ मोहित दीक्षित बताया कि लोगों को अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है वह कपड़े की थैली का प्रयोग करें । प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग ना करें । अब युवा विद्यार्थियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। भाजपा महानगर संयोजक डॉ सुनील उपाध्याय, आप्टा अध्यक्ष डॉ मोहित दीक्षित, हरीश चौधरी, अंकुर जैन, मुकेश मिरचंदानी,रोहित दीक्षित, अनिल रजवानी, राजकुमार गुप्ता, वैभव, प्रवेंद्र चौहान, दीपक धनकानी, आशु भटनागर, जेपी सिंघल, प्रतीक अग्रवाल, मनोज बघेल ,सौरभ चड्डा ,राहुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।