आगरालीक्स…आगरा में किशोरी के साथ् छह महीने से हो रहा था दुष्कर्म. गर्भवती होने पर पता चला. मुकदमा दर्ज
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में मानसिक दिव्यांग किशोरी के साथ एक युवक छह महीने से दुष्कर्म कर रहा था. आरोपी युवक उसे पैसे देने का लालच देकर पास बुलाता था और फिर उसके साथ रेप करता था. किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब उन्हें किशोरी के गर्भवती होने का पता चला. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

ये है पूरा मामला
मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है. यहां 17 वर्षीय एक किशोरी रहती है जो कि मानसिक रूप से दिव्यांग है. किशोरी के पिता मजदूरी करते हैं. आरोप है कि छह महीने पहले अरतोनी का युवक नीरज उनकी बस्ती में अपने रिश्तेदार के घर रहने आया था. इस दौरान उसने किशोरी से नजदीकियां बढ़ा लीं. आरोप है कि युवक किशोरी को पैसे देने का लालच देकर अपने पास बुलाता था और फिर बाद में कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया करता था. तब से वो उसका शारीरिक शोषण कर रहा था.
किशोरी की तबीयत खराब होने लगी. मां—बाप समझ नहीं पाए. उसे अस्पतलाल लेकर गए तो वहां उसके गर्भवती होने का पता चला. इस पर परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने नीरज के बारे में बता दिया. परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.