आगरालीक्स…यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन. सपा के साथ अपर्णा यादव ने भी की पुष्टि
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. सपा के आधिकारिक ट्विरटर हैंडल के साथ अपर्णा यादव ने भी इनके निधन की पुष्टि करते हुए श्रद्धांजलि दी है. बता दें कि पिछले सप्ताह एक जुलाई को ही साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन की सूचना पर मुलायम सिंह यादव पहले ही गुड़गांव के लिए रवाना हो गए. साधना गुप्ता का शव एयरलिफ्ट कर लखनऊ लाया जाएगा.

मुलायम सिंह यादव ने वर्ष् 2003 में साधना गुप्ता को पत्नी माना था. उनके बेटे प्रीतक यादव हैं. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गई थीं. प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी साधना गुप्ता के निधनपर शोक जताया है.