आगरालीक्स…आगरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव. बधाई गीतों पर श्रद्धाुलओं ने किया नृत्य…देखें फोटोज
माता मंदिर तिकोनिया पार्क शास्त्रीपुरम आगरा पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को बड़ी ही धूम धाम से नंदोत्सव मनाया गया। बधाई गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। आयोजकों ने पंडाल को इस तरह सजाया की मानो साक्षात वृन्दावन धाम बन गया। कथावाचक पं गरिमा जी ने कथा के चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण जन्म, श्रीराम जन्म, गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, मोहिनी चरित्र का वर्णन किया। राजा अमरीश की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने एकादशी व्रत का महत्व वताया। वामन अवतार की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि अदिति के गर्भ से जन्म लेने पर उन्हें दिव्य उपहार प्रदान किये। वृन्दावन से आये संगीतकार बलवीर सिंह बल्लो ने सभी भक्तों ब्रज के भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।

भजन जन्म लिया है रघुरईया, अवध में बाजे बधईया… लाला जन्म सुन आई यशोदा मैया दे दो बधाई,,, पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। गरिमा जी ने कहा कि जब जब धरती पर पाप बढ़ता है तब तब भगवान धरती पर आकर असुरो का विनाश करते हैं। इस मौके पर नंद बाबा के स्वरूप में अनिल अग्रवाल परीक्षित बनी आशा देवी ने कृष्ण जन्मोत्सव की सबको बहुत-बहुत बधाई दी। वह सभी को उपहार भेंट किए। मुख्य रूप से आशा खंडेलवाल, बेबी रानी मिश्रा, अनिल अग्रवाल, मनोज नोतनानी, आदित्य दीक्षित, विशाल, विष्नू गर्ग, मुकेश बघेल, अरुण पचौरी, राजकुमार सोलंकी, अमन लवानियां, सुरेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।