आगरालीक्स…आगरा में फेल होने पर बीएचएमएस के स्टूडेंट्स ने किया विरोध प्रदर्शन. परीक्षा में 70 फीसदी से अधिक हैं स्टूडेंट्स फेल. नारेबाजी कर पुनर्मूल्यांकन की मांग..
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी में मंगलवार को बीएचएमएस के द्वतीय और तृतीय वर्ष के छात्र—छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया. स्टूडेंट्स का आरोप है कि उत्तर पुस्तिकाओं का ठीक से मूल्यांकन नहीं किया गया है जिसके कारण 70 फीसदी से अधिक स्टूडेंट फेल हो गए हैं. उन्होंने नारेबाजी करके पुनर्मूल्यांकन की मांग उठाई. छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी शामिल हो गए.

सात जुलाई को आया परिणाम
विवि से बैचलर आफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) के 11 कॉलेज संबद्ध हैं. बीती सात जुलाई को बीएचएमएस का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में 70 फीसदी से अधिक स्टूडेंट फेल हो गए हैं. उन्होंने इसको लेकर परीक्षा नियंत्रक से पूनर्मूल्यांकन की मांग की है. मंगलवार को सभी स्टूडेंट्स ओर एबीवीपी के कार्यकर्ता विवि में जुटे और उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरेाध प्रदर्शन किया. स्टूडेंट्स का आरोप है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ठीक से नहीं किया गया है जिसके कारण इतनी संख्या में स्टूडेंट्स फेल हुए हैं. उन्होंने जांच की मांग की है.