Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: The passout students of Dr. MPS Group of Institutes met again, shared experiences with juniors…#agranews
आगराएजुकेशनटॉप न्यूज़

Agra News: The passout students of Dr. MPS Group of Institutes met again, shared experiences with juniors…#agranews

289

आगरालीक्स…पूर्व छात्र मिले तो खुला यादों का पिटारा, देश-दुनिया में अच्छे पदों पर कार्य कर रहे डाॅ. एमपीएस के छात्र, जूनियर्स से बांटे अनुभव, संस्थान का जताया आभार

आगरा में डाॅ. एमपीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस से पासआउट छात्र देश-दुनिया में अच्छे पदों पर कार्य कर रहे हैं। गत दिवस जब वे एक बार फिर अपने काॅलेज पहुंचे तो यादों का पिटारा खुल गया। कोई अपनी क्लास और अपनी सीट तो कोई खेल मैदान से जुड़ी यादों में खो गया। इस बीच उन्होंने वर्तमान छात्रों के साथ अनुभव साझा किए तो वहीं अपनी सफलता के लिए संस्थान के प्रति आभार जताया।

डाॅ. एमपीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में एलुमिनाई मीट हुई। वर्तमान छात्रों ने अपने सीनियर्स का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत ग्रुप के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह एवं को चेयरपर्सन नीलम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। निदेशक डाॅ. अनूप गोयल ने विद्यार्थियों को शुभकमानाएं दीं। एलुमिनाई छात्रों ने अपने काॅलेज और काॅरपोरेट अनुभव वर्तमान छात्रों के साथ साझा किए। बताया कि आज वे काफी अच्छे पदों पर कार्यरत हैं, जो इसी काॅलेज की देन है। वहीं वर्तमान छात्रों ने सीनियर्स के लिए सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र ओवेश ने अपनी गायकी से समां बांधा। एलुमिनाई को स्मृति चिह्ने देकर सम्मानित किया गया।

आईबीएम कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे पासआउट छात्र ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में वे काफी शर्मीले थे और स्टेज पर आकर बोलने से डरते थे, लेकिन इसी काॅलेज में एमबीएस के दौरान इतने अवसर मिले कि उनके व्यक्तित्व में निखार आया। चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने डाॅ. एमपीएस ग्रुप की स्थापना के दिनों को याद करते हुए कहा कि संस्थान उच्च और आधुनिक शिक्षा के जिस मकसद के साथ शुरू हुआ था उसमें हम कामयाब हुए हैं। एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सक्सेना ने एसोसिएशन के विजन और मिशन को सभी के सामने रखा। संचालन वरूण मोदी और डाॅ. सुनील गोस्वामी ने किया। समन्वय विकास शर्मा व हिमांशु आर्या ने किया। एसोसिएशन के सचिव डाॅ. प्रवल प्रताप ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के विभाग अध्यक्षों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

एजुकेशन

Agra News: The PET-2026 examination will be held at 49 centers in Agra. More than 1.36 lakh candidates will participate…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के 49 केंद्रों पर होगी PET-2026 परीक्षा. 1.36 लाख से अधिक...

error: Content is protected !!