आगरालीक्स….. आगरा में रेलवे का फाटक बंद होने के बाद भी ट्रैक पार करते समय मरुधर एक्सप्रेस वे के इंजन में फंसी बाइक, इंजन में बाइक के फंसते ही युवक कूद कर भाग गया, इससे ट्रेन करीब 40 मिनट खड़ी रही।
आगरा में ईदगाह बिचपुरी रेलमार्ग पर बुधवार शाम 6.30 बजे फाटक नंबर छह के पास मरुधर एक्सप्रेस आगरा फोर्ट स्टेशन की तरफ आ रही थी। बाइक सवार ने रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश की लेकिन तब तक सामने से ट्रेन आ गई। रेलवे ट्रैक के आगे बाइक आ गई, लोकोपायलट ने ट्रेन के आगे बाइक आने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाए ।

बाइक से कूद कर भाग गया युवक
इंजन के नीचे बाइक के आते ही युवक कूद गया, बाइक से कूदने के बाद युवक भाग खड़ा हुआ। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आ गए।
40 मिनट खड़ी रही ट्रेन
लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, आरपीएफ कर्मी पहुंच गए। बमुश्किल बाइक को ट्रेन के इंजन से निकाला जा सका। इससे ट्रेन करीब 40 मिनट खड़ी रही।