आगरालीक्स …आगरा रीजन में सनसनीखेज वारदाता, घर में युवक को बेटी के साथ देख पिता ने कर दी हत्या, बेटी की हत्या करने के आरोप में पिता अरेस्ट।
फिरोजाबाद के तिलक नगर निवासी मनोज राठौर की 19 साल की बेटी रुचि के प्रेम संबंध एटा निवासी सुधीर से थे। दोनों की आपस में बात होती थी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 12 जुलाई को सुधीर फिरोजाबाद में रुचि से मिलने के लिए आ गया। सुधीर और रुचि को उसके पिता ने कमरे में देख लिया, इसके बाद जमकर हंगामा किया। रुचि ने पिता को धमकी दी कि वह मर जाएगी।

मकान की पहली मंजिल पर घर में बेटी की हत्या
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार सुबह मनोज राठौर अपने घर पर थे, उनकी बेटी मकान में पहली मंजिल पर थी। वे आरी लेकर पहली मंजिल पर बेटी के कमरे में पहुंचे और आरी से बेटी का गला रेत दिया। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए, सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
पिता अरेस्ट, पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने बेटी की हत्या करने के आरोप में पिता मनोज राठौर को अरेस्ट कर लिया है। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि मनोज राठौर की बेटी के संबंध एटा के रहने वाले युवक से थे, मनोज राठौर से पूछताछ की जा रही है।