आगरालीक्स ….आगरा में होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, एक शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप।
आगरा के होटल अनमोल पैलेस, शास्त्रीपुरम सिकंदरा में मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी कि होटल के कमरे में 25 साल का दीपक पुत्र वीरम सिंह ठहरा हुआ था। वह कमरे का गेट नहीं खोल रहा है। कई घंटे से कमरे से बाहर भी नहीं निकला है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
फंदे पर लटका मिला शव
पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे का गेट खोला गया, कमरे में दीपक फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस को दीपक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, इसके साथ ही दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस ने दीपक के परिजनों को सूचना दे दी।

शिक्षक पर लगाए आरोप
दीपक के पास से मिले सुसाइड नोट में एक शिक्षक विवेक का नाम लिखा है, दीपक का आरोप है कि शिक्षक विवेक ने नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए थे लेकिन नौकरी नहीं लगी। उसके रुपये भी वापस नहीं, यह रुपये उसने कर्ज लेकर शिक्षक विवेक को दिए थे। पुलिस जांच में जुटी हुई है।