आगरालीक्स…आगरा की यूनिवर्सिटी बदलेगी बीएएमएस का परीक्षा कार्यक्रम. 18 जुलाई को होनी थी परीक्षा, कार्यक्रम भी हो गया था जारी. जानिए अब कब होगी परीक्षा
आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी द्वारा जल्द ही बीएएमएस का परीक्षा कार्यक्रम बदला जाएगा. पहले यह परीक्षा 18 जुलाई को होनी थी. इसको लेकर यूनिवर्सिटी ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया था लेकिन अब चुनौती मूल्यांकन में शामिल हुए छात्रों के चलते इस परीक्षा कार्यक्रम को बदला जाएगा. विवि परीक्षा कार्यक्रम को जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी करेगा.

यूनिवर्सिटी ने बीएएमएस के प्रोफ-1 की मुख्य 2015-16, 2016-17, 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के सप्लीमेंटी का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था. यह परीक्षा 18 जुलाई से आयोजित होनी थी. इसके साथ ही बीएएमएस प्रोफ- थर्ड की 2017-18 की मैन, 2015-16 और 2016-17 की सप्लीमेंट्री परीक्षा भी 18 जुलाई से होनी थी. बीएएमएस प्रोफ-सेकेंड और प्रोफ फोर्थ की परीक्षा भी 18 जुलाई से ही होनी थी. इस संबंध में एग्जामिनेशन कंट्रोलर डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार बीएएमएस प्रथम वर्ष सत्र 2020-21, द्वितीय वर्ष सत्र 2019-20, तृतीय वर्ष सत्र 2017-18 एवं चतुर्थ वर्ष सत्र 2016-17 की परीक्षाओं में चुनौती मूल्यांकन के परीक्षाफल से संबंधित परीक्षार्थी भी सम्मिलित होंगे. ऐसे में चुनौती मूल्यांकन से संबंधित छात्र को परीक्षा में सम्मिलित करने के लिए इस परीक्षाओं से संबंधित संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा.