आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के संकेत. चार दिन तक झमाझम बारिश दिलाएगी उमसभरी गर्मी से मिलेगी राहत. तापमान भी होगा काफी कम…जानें मौसम का पूरा अपडेट
मौसम विभाग ने आगरा में भारी बारिश के संकेत दिए हैं. पूर्वानुमान है कल से यानी बुधवार से आगरा में लगातार चार दिन तक हर रोज झमाझम बारिश हो सकती है. इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है. वहीं तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जो कि फिलहाल 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार और गुरुवार को भारी बारिशकी संभावना है जबकि शुक्रवार से लेकर रविवार तक भी बारिश के चांस फुल बन रहे हैं.

मंगलवार को रही भीषण गर्मी
आगरा में आज मंगलवार को भीषण गर्मी रही. सुबह से ही तेज धूप निकल आई और उसमभसरी गर्मी से लोग बेहाल रहे. दिन के समय धूप का प्रभाव इतना अधिक था कि एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था. स्कूल से घर लौटने वाले बच्चे सबसे ज्यादा गर्मी से व्याकुल दिखाई दिए. पसीने से लथपथ होकर वे घर लौट रहे हैं.