आगरालीक्स…आगरा के युवाओं को भी विदेश पसंद आ रहा है, वे शहर छोड़कर विदेश में बस रहे हैं. पिछले तीन सालों में 392643 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी है. आगरा से विदेश में बसने वालों में सबसे ज्यादा चिकित्सकों के बच्चे हैं तो दूसरे नंबर पर
लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को बताया कि साल 2021 में 136370 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ कर अन्य देशों की नागरिकता ले ली है। पिछले तीन सालों में 392643 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी है।
सबसे ज्यादा अमेरिका की ली नागरिकता
साल 2021 में 136370 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी है। इसमें से 78284 भारतीयों ने संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिकता ली है। इसके बाद 23533 भारतीयों ने आस्ट्रेलिया की नागरिकता ली है।

आगरा के युवा भी छोड़ रहे नागरिकता
भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों में आगरा के युवा भी शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा नागरिकता डॉक्टरों के बेटे और बेटी ने छोड़ी है। हालांकि अमेरिका सहित अन्य देशों की नागरिकता मिलना आसान नहीं है इसलिए यह संख्या अभी सीमित है। अमेरिका में नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले 100 में से 10 से 15 को ही अमेरिका की नागरिकता मिलती है। इसके लिए भी लॉटरी निकाली जाती है। आगरा के एक वरिष्ठ चिकित्सक की बेटी को अमेरिका की नागरिकता मिल गई है, उनके बेटे ने भी आवेदन किया है। इसी तरह से कई डाक्टरों के बेटों ने विदेशी नागरिकता ले ली है। इसके साथ ही आई टी प्रोफेशनल्स, इंजीनियर विदेश में जाकर बस गए हैं।
भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता
2021 में 136370
2020 में 85256
2019 में 144017
2021 में सबसे ज्यादा किस देश की भारतीयों ने ली नागरिकता
संयुक्त राज्य अमेरिका 78284
आस्ट्रेलिया 23533
कनाडा 21597
यूके इंग्लैंड 14637