आगरालीक्स…आगरा के टैक्स पेयर्स कैसे करें इनकम टैक्स रिटर्न फाइल. डेडलाइन में सिर्फ 8 दिन और वेबसाइट अभी से हुई स्लो..
इनकम टैक्स की वेबसाइट कछुए की रफ्तार से चल रही है जिसके कारण आयकरदाताओं व प्रोफेशंस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नॉन टैक्स आडिट केयर वाले आयकरदाताओं के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 है. कल ही रेवेन्यू सेक्रेटरी तरुण बजाज ने बयात दिया है कि सरकार आईटीआर दाखिल करने की तिथि को बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रही है.

31 जुलाई 2022 नॉन टैक्स आडिट केयर, ज्यादातर सेलरी वालों की आखिरी तारीख होती है. बहुत सोरे सेलेरी आयकर दाताओं को अभी तक फार्म 16 भी प्राप्त नहीं हुआ है जिसमें उनकी सेलरी की डिटेल्स एम्प्लॉई देता है. 26AS, AIS जो कि इनकम टैक्स पोर्टल पर आता है, जिसमें आय के बारे में जानकारी डिपार्टमेंट देता है वो भी सिर्फ कुछ दिन पहले ही आया है. बहुत से केस में वह भी गलत व इनकम्पलीट है.
आयकर विभाग का पोर्टल कछुए की रफ्तार से चल रहा है. ऐसे में आयकरदाताओं व प्रोफेशंस परेशान हैं. 31 जुलाई की डेडलाइन है. लेट रिटर्न फाइल करने पर भारी जुर्माना व इंटरेस्ट देना होगा. सरकार को तुरंत तारीख आगे बढ़ाने की घोषणा करनी चाहिए.
प्रार्थना जालान, सीए आगरा
