आगरालीक्स…आगरा के ऐतिहासिक फूलों के ताजिए में दिया जाएगा सद्भाव और भाईचारे का संदेश. कमेटी की ओर से 7 अगस्त को किया जाएगा आशीर्वाद कार्यक्रम
आगरा के पाय चौकी में लगने वाला ऐतिहासिक फूलों के ताजिए में इस बार सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने के लिए कमेटी की ओर से विशेष कार्यक्रम किया जा रहा है. कमेटी इस बार 7 अगस्त को आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें सभी पंथ के लोग सम्मिलित होंगे. इस संबंध में शनिवार को नव नियुक्त ऐतिहासिक फूलों के ताजिए की कमेटी की ओर से एक प्रेस वार्ता यूथ हॉस्टर संजय प्लेस आगरा में आयोजित की गई.
कमेटी के अध्यक्ष हाजी शाहिद हुसैन, उपाध्यक्ष शरीफ खान, सह सचिव कामरान, कोषाध्यक्ष हाजी शाद शमसी एवं सदस्य मो. शान ने बताया कि ऐतिहासिक फूलों का ताजिया जो कि 323 वर्ष से आगरा में हजरत इमाम हुसैन की याद में रखा जाता है और जिसमें मुस्लिम ही नहीं अन्य पंथों के लोग भी शामिल होते हैं. इसमें आगरा ही नहीं बल्कि आगरा के बाहर से भी लोग आते हैं और अपनी मनौती मांगते हैं जो कि आस्था व विश्वास के साथ लोगों की मनौती पूर्ण होती है. उन्होंने बताया कि पूर्व कमेटी ने भी कार्य किया, लेकिन वर्तमान में हम लोगों पर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, वक्फ मंत्रालय उत्तर प्रदेश ने जो भरोसा जताया है उस भरोसे परखरे उतरेंगे और इमाम बोडे की विशेष रखरखाव व जीर्णोद्धार किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण आगरा के समाज के लोग एवं ताजिएदारों का सम्मान किया जाएगा. इसके साथ ही इस बार हमारी कमेटी द्वारा सभी वर्गों और पंथासें के लोगों को बुलाकर सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से 7 अगस्त 2022 को शाम सात बजे आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके साथ ही कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि चंदा एवं लोगों द्वारा भेंट की गई धनराशि का पूर्ण ब्यौरा समाज के समक्ष रखा जाएगा और जरूरतमंद जैसे गरीब कन्याओं की शादी, लावारिस लाश का कफन दफन या बीमार व्यक्ति जिसकी दवा आदि की व्यवस्था नहीं है, उसके इलाज के लिए उस धनराशि का प्रयोग किया जाएगा. इसके साथ ही समाजहित, राष्ट्रहित व जनहित में भी कार्य किए जाएंगे.
संरक्षक हाजी अजीज उद्दीन, मीडिया प्रभारी एमए काजमी व अब्दुल हक वासी ने सभी का धन्यवाद दिया. प्रेस वार्ता में समी अगाई, तनवीर, अली, रोहित, नासिर मौजूद रहे.