आगरालीक्स.. दुस्साहस, ….आगरा की एक कॉलोनी में पहुंचे बाइक सवार युवकों ने बाहर खड़े युवक से पता पूछा, उसने पता नहीं बताया तो गाली गलौज करने के बाद गोली मार दी, अफरा तफरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
अगरा के विजय नगर पुलिस चौकी के पास स्थित सुल्तागंज पुलिया क्षेत्र की एक कॉलोनी में तीन चार युवक गुरुवार रात को खड़े हुए थे। इसी बीच दो बाइकों पर चार युवक आए। उन्होंने कॉलोनी में अपनी बाइक रोक दी, अपने घर के बाहर खड़े युवक से बाइक सवार युवकों ने किसी का पता पूछा, उसने कहा कि वह नहीं जानता। इसी बात पर विवाद हो गया।

गाली गलौज करने के बाद मारी गोली
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार युवकों ने घर के बाहर खड़े युवक के साथ गाली गलौज कर दी और पेट में गोली मार दी, इसके बाद तमंचा लहराते हुए बाइक सवार फरार हो गए। युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक का नाम भल्ले पुत्र पप्पू बताया जा रहा है।