आगरालीक्स….. आगरा सहित प्रदेश में स्कूल बंक कर छात्र छात्राएं पार्क, मॉल और रेस्टोरेंट में पहुंचे तो खैर नहीं, स्कूल के समय यूनिफार्म में सार्वजनिक स्थलों पर छात्रों के प्रवेश पर रोक, जानें क्यों।
स्कूल बंक कर छात्र छात्राएं पार्क, मॉल और रेस्टोरेंट में घूम रहे हैं। इसे राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने आदेश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि ऐसा देखने में आ रहा है कि स्कूल के समय में छात्र छात्राएं पार्क, मॉल और रेस्टोरेंट में घूम रहे हैं। इससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है, यह बच्चों के लिए भी उचित नहीं है।

डीएम को रोक लगाने के दिए निर्देश
जारी किए गए आदेश में आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने प्रदेश के सभी डीएम को आदेश दिए हैं कि वे स्कूल के समय में स्कूल यूनिफार्म में पार्क, मॉल और रेस्टोरेंट में पहुंचने वाले छात्र छात्राओं का प्रवेश रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। जो भी छात्र स्कूल यूनिफार्म में रेस्टोरेंट और पार्क में पहुंचे उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाए।
स्कूल और कॉलेज बंक कर रहे छात्र
घर से स्कूल जाने के लिए निकल रहे छात्र छात्राएं पार्क और मॉल में अपने दोस्तों के साथ घूम रहे हैं और स्कूल की छुटटी होने के बाद अपने घर पहुंच जाते हैं। परिजनों को भी इसकी जानकारी नहीं होती है। इस तरह के मामलों पर रोक लगाने के लिए आदेश दिए गए हैं।