आगरालीक्स…. आगरा में सावन की फुहारों का लोग आनंद ले रहे हैं, आज कैसा रहेगा मौसम, आईएमडी ने जारी किया अपडेट, मौसम के हिसाब से रेनकोट लेकर निकलें।
आगरा में तीन दिन से मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक बैठ रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को आगरा में बादल छाए रह सकते हैं और एक से दो बार बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी कम होगा।

तीन अगस्त तक तेज हवा चलने और बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तीन अगस्त तक आगरा का मौसम ऐसा ही रहेगा। तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
29-Jul 25.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
30-Jul 26.0 34.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
31-Jul 26.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
01-Aug 25.0 35.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
02-Aug 25.0 34.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
03-Aug 26.0 34.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm