Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Three including father and son died in two accidents on Yamuna Expressway, be careful while traveling
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Three including father and son died in two accidents on Yamuna Expressway, be careful while traveling

129

आगरालीक्स… यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे फिर बढ़ गए हैं। दो हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक्सप्रेस-वे पर नहीं बरतें लापरवाही।

बाजना कट के पास बेकाबू कार ट्रक में घुसी

आगरा से नोएडा की तरफ जा रही एक कार शनिवार को बाजना कट के पास बेकाबू होकर आगे चल रहे वाहन से जा घुसी। हादसे में बिहार निवासी पिता-पुत्र सतेंद्र शुक्ला 50 साल और उनके बेटे सोनू (22) की मौत हो गई। पत्नी औऱ बेटी घायल हो गई।

दिल्ली से आगरा आ रही डबल डेकर बस पलटी

इससे कुछ घंटे पहले रात में रात में दिल्ली से बाह जा रही एक डबल डेकर बस महावन के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में आगरा के बाह के सौरंगा निवासी विजय राज पुत्र शौकीन दास की मौत हो गई। छह सवारियां घायल हो गईं। बस में 50 सवारियां सवार थीं। हादसे का कारण चालक को झपकी लगना बताया जा रहा है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे के यह हैं कारण

पिछले कुछ दिनों में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे बढ़ गए हैं। इसका प्रमुख कारण तेज रफ्तार गाड़ी का होना, रात के समय वाहन के खऱाब होने पर बीच सड़क पर अचानक खड़े हो जाना, वाहन चालकों को नींद का झोंका आना, स्पीड के अनुसार गाड़ी को लेन में नहीं चलाना, वाहन चलाते समय फोन पर बात करना आदि शामिल हैं।

सुरक्षा को 24 घंटे दौड़ती हैं गाड़ियां

यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना  है कि 24 घंटे गाड़ियां गश्त कर एक्सप्रेसवे पर खऱाब होने पर हटवाती हैं। हादसे में घायल लोगों को पर्याप्त उपचार दिलाने की व्यवस्था रहती है।

इस तरह से बरतें सावधानी

उनका कहना है कि चालक को नींद आने पर कुछ देर आराम कर लेना चाहिए। वाहन की गति इतनी तेज नहीं होनी चाहिए की वह नियंत्रण से बाहर हो जाए। ओवरटेक करते समय साइड के वाहन का ध्यान रखा जाए। वाहन चलाते समय फोन पर बात नहीं की जाए। आगे औऱ पीछे से आने वाले वाहनों का ध्यान रखा जाए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!