आगरालीक्स …..आगरा में यमुना को देखकर सुकून मिल रहा है, आज भी यमुना किनारे घूमने जाएं। 26818 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना का स्तर 488.70 फुट तक पहुंचा, बाढ़ के लिए बाढ़ के लिए 499 फुट पर खतरे का निशान है।
आगरा में यमुना सूख गई थी, ऐसे में बारिश के बाद हथिनी कुंड से लगातार छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ताजेवाला हथिनीकुंड बैराज से 5688 क्यूसेक और ओखला बैराज से 23988 क्यूसेक पाीन छोड़ा गया है।

यमुना और चंबल के जलस्तर की निगरानी
गोकुल बैराज से 26818 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, इससे आगरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा है। इसके साथ ही चंबल का भी जलस्तर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए बाढ़ नियंत्रण के लिए बनी चौकियों को सतर्क कर दिया गया है, नजर रखी जा रही है।
यमुना का बढ़ रहा जलस्तर
बाढ़ नियंत्रण प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि वाटरवर्क्स पर यमुना का जलस्तर 487.20 फुट था, यह बुधवार सुबह 488.70 फुट पहुंच गया। आगरा में यमुना के लिए खतरे का निशान 499 फुट पर है।