आगरालीक्स… फेमस होने को अपना रहे हथकंडे। शादी की खुशखबरी,पत्नी मनाने को छुट्टी की अर्जी के बाद पति के लिए तीन गर्लफ्रेड का विज्ञापन।
आम लोग ही नहीं सरकारी कर्मी भी शामिल
फेमस होने के लिए आम लोग ही नहीं राज्य कर्मचारी भी रोज नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में तीन ऐसे मामले आए हैं।
सिपाही ने खुशखबरी के लिए मांगी थी छुट्टी

पहला मामला- यूपी के बलिया जिले के एक सिपाही ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था कि उसकी शादी को सात महीने हो गए हैं, अभी तक खुशखबरी नहीं मिली है। डाक्टर से दवा भी ली है। अब उसे पत्नी के साथ रहना है। अतः 15 दिन का अवकाश दिया जाए। छुट्टी का यह आवेदन खूब वायरल हुआ।
क्लर्क चाहता है प्यार-मोहब्बत में हुई तकरार में सुलह
दूसरा मामला- कानपुर के प्रेमनगर के बीएसए कार्यालय का है, जहां खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के क्लर्क शमशाद ने छुटटी के लिए प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें कहा है कि- पत्नी से प्यार औऱ मोहब्बत की लेकर कुछ तकरार हो गई। पत्नी रूठकर बड़ी बेटी औऱ उसके दो बच्चों को लेकर मायके चली गई है। इससे मानसिक रूप से आहत हूं, उसे मायके से लाने के लिए गांव जाना है। कृपया छुट्टी प्रदान करें।
हर गर्लफ्रेंड को 32 हजार रुपये, एक को मिला जॉब
तीसरा मामला- पत्थीमा नाम की एक महिला ने थाईलैंड में एक विज्ञापन देकर अपने पति के लिए तीन गर्लफ्रेंड को 32 हजार रुपये महीने पर रखने की बात कही है, जिसमें से एक की नियुक्ति कर ली है।
छोटी पत्नियों से लड़ूंगी नहीं, पति को रहेगी आजादी
विज्ञापन में पत्थीमा ने कहा है कि वह अपने पति की छोटी पत्नियों से लड़ेंगी नहीं। साथ में रहेंगी। मैं अपने पति को यह चुनने की आजादी दूंगी कि वह किसके साथ सोना और रहना चाहते हैं।
मानसिक समस्या से गुजरने का हवाला
ऐसा इसलिए किया है कि वह मानसिक समस्या से गुजर रही है और पति का ध्यान नहीं रख पा रही।
सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश
तीनों घटनाओं को लेकर लोगों का मानना है कि यह सिर्फ सस्ती लोकप्रियता अथवा फेमस होने का हथकंडा मात्र हैं। सरकारी कर्मी इस तरह का आवेदन करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए।