आगरालीक्स ….आगरा में ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की सुसाइड, पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे।
आगरा के थाना एत्माउददौला क्षेत्र में रह रहे ट्रैफिक लाइन में तैनात पुलिस कर्मी कुबेर सिंह 59 साल ड्राइवर थे। वे यातायात पुलिस की क्रेन चलाते थे। गुरुवार को वे घर पहुंचे। खाना खाने के बाद कुबेर सिंह अपने कमरे में सोने चले गए। दूसरे कमरे में उनकी पत्नी चंद्रकांति, बेटी और भतीजे व भतीजे सो रहे थे।

गोली की आवाज सुनकर दौड़ी पत्नी
शुक्रवार सुबह गोली चलने की आवाज आई। कुबेर सिंह की पत्नी बगल वाले कमरे में पहुंची, कमरे में कुबेर सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था और पास में ही लाइसेंसी रिवाल्वर थी। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए, घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।