आगरालीक्स…आगरा में बोले डिप्टी सीएम-हर स्थिति में आगरा को बनाया जाए प्रदेश में नंबर वन. मेट्रो से लेकर स्मार्ट सिटी योजनाओं की समीक्षा की….जानें क्या कहा
प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज आगरा में हैं. आगरा आने के बाद उन्होंने विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की और इस दौरान उन्होंने आगरा में चल रही विभिन्न योजनाओं जैसे आगरा मेट्रो से लेकर स्मार्ट सिटी योजनाओं की समीक्षा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए. डिप्टी सीएम ने कहा कि आगरा पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण शहर है और ऐसे में इसे हर हाल में प्रदेश का नंबर वन जिला बनाना है. विकास भवन में सभी विभागों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना जरूरी है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डवलपमेंट्स के कार्य समय सीमा में समाप्त करने के आदेश दिए गए है. उन्होंने कहा कि समय से मेट्रो का कार्य पूरा किया जाए.
चिकित्सकों की नहीं कोई कमी
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक् ने कहा कि प्रदेश का चिकित्सा विभाग सभी मरीजों को भगवान मान कर इलाज करेगा. चिकित्सकों की कही कोई कमी नहीं है. सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां, जांच दी जाएगी. सभी डॉक्टर सम्मान के साथ मरीजों के साथ बात करें. उन्होंने कहा कि वह औचक निरीक्षण पर कभी भी कहीं भी जा सकते हैं.