Monday , 9 November 2026
Home आगरा Agra News: The cabins were built in a coffee house in Agra, Young couple found in objectionable condition inside. video viral
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: The cabins were built in a coffee house in Agra, Young couple found in objectionable condition inside. video viral

326

आगरालीक्स…आगरा के एक कॉफी हाउस में बने थे केबिन. अंदर आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती. वीडियो वायरल,

आगरा के थाना हरीपर्वत अंतर्गत संजय प्लसे के एक काफी हाउस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक दरोगा और दो पुलिसकमीं यहां पहुंचते हैं और कॉफी हाउस के अंडरग्राउंड एरिया में पहुंचते हैं जहां छोटे-छोटे केबिन बने हुए हैं. पुलिसकर्मी जब इन केबिन के पर्दों को हटाती है तो अंदर युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलते हैं. पुलिसकर्मी द्वारा इसका वीडियो भी बनाया जाता है. युवक और युवती वीडियो बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं और पुलिसकर्मियों के आगे गिड़गिड़ा रहे हैं. मगर कैमरा उन पर लगातार रहता है. ये वीडियो आज बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब इस पर पुलिस के ऊपर सवाल भी उठ रहे हैं.

इस संबंध में थाना हरीपर्वत पुलिस का मीडिया से कहना है कि यह वीडियो पुराना है और थाने की किसी टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की है. वही एएसपी सत्यनारायण ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने 15 दिन पहले एक काफी हाउस में छापा मारा था. काफी हाउस में युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिलते थे. इस मामले में सराय एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है और इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है. वीडियो बनाने और इसके वायरल होने की जानकारी नहीं है. अगर इसतरह का मामला सामने आए तो वीडियो वायरल करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Shri Shyam Teej Mahotsav commences in Agra with gau-seva…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गौसेवा के साथ श्री श्याम तीज महोत्सव का शुभारंभ, 12...

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

आगरा

Diwali 2026: Know the auspicious time of Laxmi-Ganesh Pujan

आगरालीक्स...दिवाली पर लक्ष्मी—गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त जानें. घर और आफिसों के...

error: Content is protected !!