आगरालीक्स…आगरा में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर उत्साह. आगरा फार्मा एसोसिएशन ने मार्केट में बांटे झंडे…
आगरा फार्मा एसोसिएशन ने आज़ादी का 75 वां अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक कार्यक्रम शू फेडरेशन हींग की मंडी में किया. इसमें सहायक आयुक्त (औषधि) अखिलेश जैन और औषधि निरीक्षक नवनीत यादव व कपिल शर्मा उपस्थित रहे, मुख्य अतिथि आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल जी रहे. सहायक आयुक्त अखिलेश जैन ने संबोधन में कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष को हर्षाेउल्लास के साथ मनायें और हर घर मे एक तिरंगा लहरायें. इस मौके पर एसोसिएशन ने पूरे मार्किट में झंडों का वितरण किया और अधिकारियों के साथ जुलूस निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने के लिये आह्वान किया.

फार्मा एसोसिएशन से ओमप्रकाश, महेश अग्रवाल, पुनीत कालरा, अश्विनी श्रीवास्तव, अनूप बंसल, संदीप गुप्ता, सुन्दर लाल चेतवानी, रमेशचंद गुप्ता, हरिमोहन गुप्ता, जगदीश राठी, अभिषेक अग्रवाल, महेश नारायणी, मनोज गुप्ता, निशात उद्दीन, मनीष चंद्र, संजय गुप्ता, चंद्रकांत, चंपालाल गुप्ता, हेमंत बिंदल, दिनेश अरोरा, पवन जैन, मनोज मोटवानी आदि मौजूद रहे.