नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली में कोरोना का प्रकोप बढ़ने पर पाबंदियां लौट आई हैं। मास्क नहीं लगाने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना देना होगा।
दिल्ली में तेजी से बढ़े हैं कोरोना के मामले
दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है। मास्क नहीं पहनने पर पकड़े जाने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
निजी कार में सवार लोगों पर भी रहेगी सख्ती
निजी कार में सवार लोगों को मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने से जरूर बच सकते हैं पर सख्ती बरती जा सकती है।
पिछले 24 घंटों में दो हजार से ज्यादा केस मिले
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2146 कोरोना के नये मामले मिले हैं और आठ लोगों की इस अविधि में जान गई है, जो 180 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले फरवरी में 11 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 15.45 था।