आगरालीक्स …आगरा में सूर्योदय के साथ ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया, उदयातिथि में बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी, आज पूर्णिमा सुबह 7.06 बजे तक थी, ऐसे में बहनों ने भाई को सुबह 7.06 बजे से पहले राखी बांधी। हालांकि, मंदिर के महंत का कहना है कि उदयातिथि में पूर्णिमा है इसलिए पूरे दिन राखी बांधी जा सकती है।

इस बार रक्षाबंधन का पर्व दो दिन मनाया गया, पूर्णिमा 11 अगस्त में दोपहर 11.58 बजे लगी और 12 अगस्त यानी शुक्रवार सुबह 7.06 बजे तक रही। लेकिन 11 अगस्त को भद्रा होने के कारण अधिकांश लोगों ने शुक्रवार को रक्षाबंधन मनाया।
सुबह 7 बजे से पहले बांधी राखी
शुक्रवार को सुबह 7.06 बजे तक पूर्णिमा थी, ऐसे में बहनों ने सुबह सात बजे से पहले राखी बांधने के प्रयास किए, 7.30 बजे तक बड़ी संख्या में बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध दी। कुछ अपनी बहन तो कई जगह बहनें अपने भाई का इंतजार करती र