आगरालीक्स…आगरा में मौसम हुआ सुहाना, तापमान में आई कमी. 16 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा आगरा का मौसम. जानें बारिश के कितने हैं चांस
आगरा में मौसम सुहाना हो गया है. रक्षाबंधन पर्व पर बादल छाए रहे और हवाएं भी चलती रही जिसके कारण त्योहार पर लोगों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा. दो दिन से मौसम खुशनुमा हुआ है. इसके कारण तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 16 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा. बादल छाएंगे और हवाएं भी चलेंगी. इसके अलावा बारिश के भी चांस लगातार हैं. तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.