आगरालीक्स ….आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, बादल छाएंगे, बारिश होगी या निकलेगी तेज धूप, आईएमडी ने जारी किया पूर्वानुमान।
आगरा में धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ रही है। ऐसे में बादल छाने से गर्मी से राहत भी मिल रही है। शनिवार को आगरा में सुबह मौसम अच्छा है, हवा चल रही है और बादल भी छा गए लेकिन 6.30 बजे के बाद धूप निकलने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

16 अगस्त तक बारिश, इसके बाद छाएंगे बादल
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 16 अगस्त तक बादल छा सकते हैं और बारिश भी होगी। इसके बाद 17 और 18 अगस्त को बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
आईएमडी का अनुमान
13-Aug 25.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
14-Aug 25.0 31.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
15-Aug 24.0 30.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
16-Aug 24.0 32.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
17-Aug 22.0 29.0 Partly cloudy sky
18-Aug 24.0 30.0 Partly cloudy sky