मुंबईलीक्स…. शेयर मार्केट के किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन, भारत के वारेन बफेट कहे जाने वाले झुनझनुवाला ने अकासा एयरलाइंस लांच की थी, पूरी खबर के लिए क्लिक करें।
5 जुलाई 1960 को हेदराबाद में जन्म राकेश झुनझुनवाला मुंबई में पढ़े और बढ़े हुए। जुलाई 2022 तक 5.5 बिलियन नेट वर्थ के साथ राकेश झुनझुनवाला भारत के अमीरों में 36 वें नंबर पर थे। सिधेनहम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनोमिक्स, मुंबई से पढ़ाई की और सीए की डिग्री ली। उन्होंने स्टॉक मार्केट इन्वेटर रेखा से शादी की, उनके तीन बच्चे हैं।
पिता थे इनकम टैक्स कमिश्नर, इस तरह शेयर ट्रेडिंग का काम किया शुरू
राकेश झुनझुनवाला राजस्थानी परिवार से थे, उनके पिता इनकम टैक्स कमिश्नर थे, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक बार राकेश झुनझुनवाला ने अपने पिता को दोस्तों के साथ शेयर मार्केट के बारे में बात करते हुए सुना। इसके बाद राकेश झुनझुनवाला ने पढ़ाई करते समय शेयर मार्केट में अपने पॉकेट मनी से शेयर ट्रेडिंग शुरू की, 1985 में उन पर 5000 रुपये की कैपीटल थी, जो बढ़कर 11 हजार करोड़ तक पहुंच गई।