आगरालीक्स …आगरा के मिनी मार्ट में लगी भीषण आग, कारोबारी की आंखों के सामने मॉल में रखा माल जलकर हो गया राख।
आगरा के सदर क्षेत्र के देवरी रोड पर दीपक बंसल द्वारा ग्राउंड फ्लोर पर मिनी मार्ट के नाम से डिपार्टमेंट स्टोर चलाया जा रहा है और पहले और दूसरे फ्लोर पर परिवार रहता है। रविवार सुबह मिनी मार्ट स्टोर से धुआं उठने पर स्थानीय लोगों ने दीपक बंसल को सूचना दी, वे पहली मंजिल से नीचे उतरे तब तक धुआं और तेज हो चुका था।

कारोबारी की आंखों के सामने जलकर राखा हो गया सामान
देखते ही देखते मिनी मार्ट से आग की लपटें उठने लगी, स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कारोबारी ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए लेकिन आग बेकाबू होती गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे मिनी मार्ट को अपनी चपेट में ले लिया, अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मिनी मार्ट में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया।
घर से बाहर निकल आया परिवार, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
मिनी मार्ट से लपटें उठने पर पहली और दूसरी मंजिल पर रह रहे परिवार के लोग बाहर निकल आए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।