आगरालीक्स …दर्दनाक हादसा, हाईवे के किनारे बने घर में घुसा तेज स्पीड ट्रक, हादसे में रिटायर सब इंस्पेक्टर, उनकी पत्नी सहित चार की मौत, पांच घायल।
आगरा रीजन के मैनपुरी के गांव खिरिया पीपर, कुरावली में मैनपुरी एटा हाईवे पर रिटायर दरोगा विश्राम सिंह का धर है, घर में रिटायर दरोगा विश्राम सिंह और उनकी पत्नी विनोद थे।

घर में घुसा सरियों से लदा ट्रक
सोमवार रात 11 बजे मैनपुरी के भोगांव से एटा की तरफ सरियां लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया और हाईवे से नीचे उतर कर रिटायर दरोगा विश्राम सिंह के घर में जा घुसा। ट्रक के घर में घुसने पर तेज आवाज हुई और घर क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में दरोगा विश्राम सिंह और उनकी पत्नी विनोद सहित ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।
हादसे में चार की मौत
हादसे में रिटायर दरोगा विश्राम सिंह, उनकी पत्नी विनोद के साथ हीअंकित निवासी गांव कुदरकोट रामपुरा ा औरैया और कवींद्र निवासी गांव रुद्रपुर थाना बिशनगढ़ कन्नौज की मौत हो गई। अंकित और कवींद्र ट्रक में घर जाने के लिए बैठे थे। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।