आगरालीक्स ….आगरा में रिकॉर्ड राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री, देश में 500 करोड़ का कारोबार, लोगों को मिला शॉर्ट टर्म जॉब, आगरा में हर घर तिरंगा अभियान हिट।
75 वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान का आगाज पूरे जोश के साथ हुआ, इसमें जुनून भी शामिल हो गया। जोश और जुनून के बीच लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को खरीदा, अपने घर के साथ ही कार्यालय से लेकर अपने वाहनों पर भी लगाया।

राष्ट्रीय ध्वज की रिकॉर्ड सेल
देश भर में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज की रिकॉर्ड सेल हुई, राष्ट्रीय ध्वज बनाने के लिए रात दिन काम किया गया। इससे कारोबारियों से लेकर खुद का काम करने वाले लोगों की भी बंपर बिक्री हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में करीब 500 करोड़ की राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री हुई है, यह एक बड़ा आंकड़ा है।
आगरा में भी खूब बिक्री
आगरा में राष्ट्रीय ध्वज की जमकर बिक्री हुई, इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी अन्य सामग्री भी खूब खरीदी गई। राष्ट्रीय ध्वज का निशुल्क वितरण भी किया गया।
हर जगह दिखाई दिया तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान भी हिट रहा, हर जगह तिरंगा दिखाई दिया। सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, बाजार, दुकान से लेकर घर में भी ध्वजारोहण किया गया। पहली बार इस तरह का उत्साह और जोश दिखाई दिया।