आगरालीक्स ….आगरा में एटीएम में घुसे चोर, एटीएम को उखाड़ कर ले जाने के लिए की तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के केदार नगर शाहगंज में इंडिया वन का एटीएम है। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि इंडिया वन के एटीएम में चोरी हुई है, पुलिस पहुंच गई। एटीएम के केबिन में ईंट पड़ी हुई थी, ईंट से केबिन को तोड़ने की कोशिश की गई।

कैश सुरक्षित
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एटीएम में रखा कैश सुरक्षित है, पुलिस जांच में जुटी हुई है। संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।