आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी पर सरकारी छुट्टी इस दिन रहेगी. योगी सरकार ने बदली तारीख.. स्कूलों में इस दिन होगी जन्माष्टमी पर छुट्टी
रक्षाबंधन की तरह जन्माष्टमी पर भी इस बार दो तिथियों का संयोग पड़ रहा है. कुछ लोग 18 अगस्त को जन्माष्टमी मनाने को सही मान रहे हैं तो वहीं कुछ लोग 19 अगस्त को जनमाष्टमी मनाएंगे. प्रदेश की योगी सरकार ने इसको लेकर नया आदेश जारी किया है. बता दें कि जन्माष्टमी पर सरकारी छुट्टी के आदेश हैं. सरकार की ओर से पहले 18 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश घोषित किया गया था लेकिन अब दोबारा योगी सरकार ने यूपी में जन्माष्टमी पर होने वाली सरकारी छुट्टी की तारीख बदल दी है. 18 अगस्त को होने वाली छुट्टी को कैंसिल करते हुए उसकी जगह अब 19 गस्त को कर दिया गया है.

मैसेस हो रहे फॉरवर्ड
इधर जन्माष्टमी पर सरकारी छुट्टी की तारीख बदलने की घोषणा होते ही सरकारी अफसरों में नये आदेश को फारवर्ड किया जा रहा है, जिससे कि कल यानी 18 अगस्त को सभी लोग आफिस में उपस्थित हो सकें. इसके अलावा स्कूलों में भी जन्माष्टमी अवकाश को लेकर मैसेज पेरेंट्स को भेजे जा रहे हैं.
