Wednesday , 5 February 2025
Home आगरा Agra News : Shoulder Transplant in Bone Hospital by Dr Divya Prakash Sharma in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Shoulder Transplant in Bone Hospital by Dr Divya Prakash Sharma in Agra #agra

आगरालीक्स …आगरा में अब घुटने, कूल्हे के बाद कंधे के ट्रांसप्लांट की भी सुविधा हुई शुरू, गर्दन और हाथ के बीच की नसों को बचाते हुए ट्रांसप्लांट, अत्याधुनिक तकनीकी से किया गया ट्रांसप्लांट।

आशा, निवासी धौलपुर राजस्थान के करंट लगने से दोनों कंधों में मल्टीपल फ्रैक्चर हो गया था, उन्होंने स्थानीय चिकित्सक से आपरेशन कराया लेकिन वह सफल नहीं रहा। उन्हें दिल्ली जाना था, उन्हें बोन हॉस्पिटल, प्रतापपुरा के अस्थि रोग सर्जन डॉ. दिव्य प्रकाश शर्मा के बारे में जानकारी मिली, आशा देवी ने डॉ. दिव्य प्रकाश शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने कंधे का ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी।


गर्दन और हाथ की नस बचाते हुए किया ट्रांसप्लांट
बोन हॉस्पिटल में अस्थि रोग सर्जन डॉ. दिव्य प्रकाश शर्मा ने मरीज आशा का कंधे का ट्रांसप्लांट किया, उन्होंने बताया कि घुटने और कूल्हे की तुलना में कंधे का ट्रांसप्लांट प्रत्यारोपण चुनौती से भरा होता है। गर्दन से नस हाथ की तरफ जाती हैं, ट्रांसप्लांट के दौरान इन नसों को नुकसान होने पर हाथ का मूवमेंट भी प्रभावित हो सकता है। इस चुनौती भरे ट्रांसप्लांट को किया गया, कंधे का ट्रांसप्लांट पूरी तरह से ठीक रहा।
दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा
रविवार को कंधे के ट्रांसप्लांट के बाद मरीज आशा को डिस्चार्ज किया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी पाल ने बताया कि अब मरीजों को घुटना, कूल्हे के साथ ही कंधे के ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा, आगरा में भी यह सुविधा शुरू हो गई है। एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने डॉ. दिव्य प्रकाश शर्मा की उपलब्धि पर बधाई दी।
बोन हॉस्पिटल में ज्वाइंट रिप्लेसमेंट यूनिट भी होगी शुरू
बोन हॉस्पिटल के निदेशक वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा ने बताया कि जल्द ही हॉस्पिटल में ज्वाइंट रिप्लेसमेंट यूनिट शुरू की जाएगी, इससे पहले स्पाइनल सर्जरी यूनिट हॉस्पिटल में शुरू की जा चुकी है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Agra Police help to refund extra money charge by Mobile shop owner#Agra

आगरालीक्स ..Agra News .आगरा में दुकानदार ने बुजुर्ग को मार्केट रेट से...

देश दुनियाबिगलीक्स

Delhi Election 2025 : Voting for 70 seats start from 7PM on 5th February, Counting on 8th February#Agra

नईदिल्लीलीक्स..Delhi Election 2025 .. दिल्ली की सरकार चुनने के लिए कल यानी...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Piyush Mishra, Malini Awasthi, Jassi gill, Sunil grover perform, Full Detail#Agra

आगरालीक्स…Taj Mahotsav 2025 : ताजमहोत्सव में गूंजेगा इक बगल में चांद होगा,...

आगरा

Agra News: Children took oath for cancer awareness at St. Clair’s Senior Secondary School

आगरालीक्स…आगरा में स्कूली बच्चों ने ली कैंसर जागरूकता की शपथ. सेंट क्लेयर्स...